फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवल कालोनी में छापा, 115 लीटर कच्ची शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को एसएसटी व पुलिस टीम ने मुंडेरवा के करवल कॉलोनी मे छापामारी की। इस दौरान टीम ने किठुरी निवासी राहुल सिंह को दबोचा। इसके पास से टीम ने 115 लीटर कच्ची शराब बरामद की। टीम ने मौके पर दस क्विंटल लहन व बीस भट्ठियों को भी नष्ट किया है।
विज्ञापन

एसपी के निर्देशन में मादक द्रव्यों व पदार्थों के खिलाफ अभियान के क्रम में एसएसटी टीम उप निरीक्षक विजय कुमार गौतम व मुंडेरवा पुलिस ने करवल कालोनी में कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया। हालांकि टीम आने की भनक लगते ही तमाम धंधेबाज वहां से भाग गए थे, मगर मौके पर राहुल पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान राहुल के पास से 115 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पकड़े गए युवक के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें