फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के बजाए पुलिस ने करा दिया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पूरा प्रशासन सरकारी जमीनों पर कब्जा हटाने और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराने में लगा है। मगर गौर पुलिस और तहसील हर्रैया के अधिकारी कब्जा हटाने के बजाए खड़े होकर कब्जा करा रहे हैं।
विज्ञापन

अतिक्रमण कराने से नाराज ग्राम प्रधान सहित गांव के लोगों ने एसपी से मिलकर उनसे पुलिस की करतूत बताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने और विद्यालय पर कब्जा हटाने की मांग की है।
ब्लॉक गौर के ग्राम सुजिया करमा में स्थित प्राथमिक विद्यालय के हेड मास्टर अशोक कुमार और सहायक अध्यापक प्रियंका त्रिपाठी और प्रधान नूरजहां और गांव के 35 लोगों ने एसओ गौर को तहरीर दी है। कहा गया है कि कानूनगो सतीश कुमार ने विद्यालय के अंदर 10 फीट का पोल गढ़वा दिया। जबकि एक दिन पहले एसडीएम हर्रैया के आदेश पर पक्की पैमाईश हुई थी, जो कि सही था। उसके बाद कानूनगो ने जो पोल गढ़वाया वह नियम विरुद्ध और गलत है। गांव वालों ने विद्यालय हित में कार्रवाई करने और अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। 26 जुलाई तक जब पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो 27 को प्रधान और गांव वाले एसपी से मिलने चले आए। प्रधान ने एसपी से भू-माफिया के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर बीडीसी फारूक अहमद, नियाज अहमद, सहदुल्लाह, निसार अहमद, प्रेमा, अनिता, जमील अहमद, सफाई कर्मी अनिल कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें