फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध बालू लदे 11 ट्रक पकड़े

विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। 
विज्ञापन

जिले में अवैध बालू खनन का धंधा दिन दूना, रात चौगुना रुकने के बावजूद बढ़ता जा रहा है। इसका खुलासा बुधवार रात ज्वाइंट चेकिंग अभियान के दौरान तब हुआ, जब एक-एक करके 11 ट्रक बरामद किए गए। सभी ट्रकों पर ओवरलोड बालू लदा था। किसी के पास इसके कागजात नहीं थे। ऐसे में बरामद ट्रक संबंधित थाने के सुपुर्द करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। 
अवैध खनन की बढ़ती शिकायतों बीच बुधवार रात सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरुण कुमार, सीओ कलवारी अरविंद कुमार वर्मा, एसआई योगेश सिंह की टीम ने संयुक्त टीम ने चेकिंग शुरू की तो कुसौरा बाजार के पास चार ट्रक बिना आवश्यक कागजात के बालू लादकर आते पकड़े गए। सभी के ट्रकों को ओवरलोडिंग में सीज करते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर बाजार थाना क्षेत्र के झिरझिरवा पुल के पास से गुरुवार की रात आरटीओ, सीओ कलवारी और प्रभारी निरीक्षक नगर डीके मिश्र की टीम ने चार ओवरलोड बालू लदे ट्रक पकड़े। इसी टीम ने फुटहिया के पास फोरलेन पर भी तीन ट्रक ओवरलोड बालू लदे पकड़े। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें