ओवरटेक करने में दो बाइक टकराईं, तीन घायल
गायघाट। कलवारी थाना क्षेत्र के लुम्बिनी-दुद्धी मार्ग पर कलवारी गांव के गेट के सामने बाइक सवारों के ट्रक को ओवरटेक करने में आमने सामने टकरा गए। दोनों बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े सात बजे कलवारी थाना क्षेत्र के बखड़ौरा निवासी पिता-पुत्र रमेश व बाइक से अपने घर से वैष्णोपुर जा रहे थे। कलवारी गांव के गेट के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही बाइक से टकरा गए। दोनों बाइक पर सवार तीनों लोग घायल हो गए।