फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटाचक्की में फंसी साड़ी, पूर्व प्रधान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आटाचक्की में फंसी साड़ी, पूर्व प्रधान की मौत
विज्ञापन

खोड़ारे क्षेत्र के सिकरी तप्पा कोट गांव की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बभनान। कस्बे के सीमावर्ती खोड़ारे थाना क्षेत्र के सिकरी टप्पा कोट गांव में आटाचक्की मशीन के पट्टे में फंसकर पूर्व प्रधान गीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिवार के लोग उन्हें इलाज के लिए ले जा रहे थे पर अस्पताल पहुंचने के पहले उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

परिवारवालों के मुताबिक शनिवार शाम पूर्व प्रधान गीता देवी (45) पत्नी प्रताप नारायण अपने आटाचक्की पर गई थी। मशीन से आटा की पिसाई का कार्य चल रहा था, इसी दौरान उनकी साड़ी अचानक पट्टे में फंस गई। इसके चलते गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन फानन परिजन निजी गाड़ी से अस्पताल ले जाने लगे कि रास्ते में मौत हो गई। गीता देवी छपिया विकास खंड के सिकरी तप्पा कोट गांव की 2010 से 2015 तक सुरक्षित सीट से प्रधान थीं। गीता देवी अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गई हैं। जिनमें विशाल (12), जसवंत (15), शिवानी (10), मुगरा (18) हैं। प्रधान प्रतिनिधि तौलमणि सिंह गुड्डू ने बताया कि पंचनामा करवाकर शव का अंतिम संस्कार करवा दिया गया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे दद्दन सिंह ने बताया कि घटना की थाने पर कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें