बस्ती। गौर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में सरदहा शुक्ल गांव निवासी निर्मला यादव की तहरीर पर पति समेत 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। गौर क्षेत्र के सरदहा शुक्ल हाल मुकाम सिरससा निवासी निर्मला यादव पत्नी रिखई यादव ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि पति रिखई व परिवार के सदस्य दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हैं। आए दिन अपशब्द कहते हुए मारते पीटते हैं। पुलिस ने इस मामले में पति रिखई, रिखई की प्रेमिका, सास यशोदा, ननद शीला, गुडिया, देवर जगदंबा प्रसाद निवासी सरदहा शुक्ल, रमेश, जगनू, महेश, चंद्रमान, राम सागर, झिनकान निवासीगण केशवनगर ग्राफ्ट पूर्वी उल्लहवा थाना खोडारे जिला गोंडा के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद