बस्ती। रुधौली पुलिस ने हटवा बाजार में मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। हटवा बाजार निवासी विशेष कुमार का आरोप है कि भूमि विवाद को लेकर विपक्षियों ने अपशब्द कहते हुए मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। मारपीट में उनकी पत्नी कंचन देवी के सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने गांव निवासी प्रभाकर, दिवाकर, विनाकर व माधुरी के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद