बस्ती। कोतवाली पुलिस ने पिकौरा दत्तूराय में हुई मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। इसी मुहल्ले के उमेश चंद्र ने तहरीर देकर आरोप है कि उनका बेटा अभिषेक कुमार अपने घर के सामने मोड़ पर था। यहां उसने विपक्षियों को सिगरेट पीने स मना किया तो उसे अपशब्द कहते हुए मारापीटा, जिससे मोबाइल टूट गया। जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने सैयद, अफरीदी व शान अहमद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद