फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कार को साइड न देने पर बस चालक पर तान दिया तमंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मालवीय रोड पर साइड देने के विवाद में कार चालक ने बस चालक व परिचालक पर तमंचा तान दिया। बस स्टाफ की सूचना पर पुलिस पहुंची मगर तब तक कार चालक मौके से फरार हो गया था। बस चालक की तरफ से कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

परिचालक इंद्रदेव सिंह की तहरीर के मुताबिक सोमवार की रात लगभग दस बजे बस लेकर अयोध्या से बस्ती शहर के मालवीय रोड से बस स्टेशन जा रहे थे। नवयुग अस्पताल के पास एक कार सवार साइड मांगने लगा। भीड़ की वजह से साइड न मिलने पर नाराज़ कार सवार ड्राइवर से गाली गलौज करने लगा और रिवाल्वर तान दिया। ड्राइवर के बचाव में उतरे कंडक्टर से भी वह विवाद करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। मौजूद कुछ लोगों ने उसकी वीडियो व फोटो भी बना लिया। एसएचओ विनय कुमार पाठक ने बताया कि कार चालक के नंबर के आधार पर पहचान कर ली गई है। उसे पूछताछ के लिए बुधवार को बुलवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें