फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिकायत से भड़की अनुदेशक ने भाजपा नेता को पिटवाया

Tue, 01 Aug 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान, बस्ती। विद्यालय न आने की शिकायत करने से झुंझलाई महिला अनुदेशक ने शिकायत करने वाले भाजपा सेक्टर प्रमुख को बीच चौराहे पर दौड़ा-दौड़ाकर पिटवाया। मामला गौर ब्लाॅक क्षेत्र के मेंहदिया खड़क बहादुर शाही स्थित संविलियन विद्यालय का है। पीड़ित सेक्टर प्रमुख की तहरीर पर पुलिस ने अनुदेशक सहित तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की धारा में केस पंजीकृत कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गौर थाना क्षेत्र के मेंहदिया खड़क बहादुर शाही गांव निवासी चक्रधर दुबे भाजपा के सेक्टर प्रमुख हैं। दुबे ने गौर पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा कि गांव के कंपोजिट विद्यालय पर सरोज यादव अनुदेशक पद पर तैनात हैं । वह आए दिन विद्यालय पढ़ाने नहीं आती हैं। मंगलवार को जब इसकी शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी से की गई तो शिकायत करने के कुछ ही देर बाद अनुदेशक तीन अन्य लोगों के साथ विद्यालय आ धमकीं। विद्यालय के समीप वह चाय की दुकान में चाय पी रहे थे। अभी वह कुछ समझ पाते कि अनुदेशक के साथ आए तीनों लोग उन्हें चाय की दुकान से सड़क पर घसीट लाए। उन लोगों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। अपशब्द कहते हुए महिला उत्पीड़न केस में फंसाने सहित जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गौर राजकुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें