पैकोलिया। थानाक्षेत्र के मुस्लिम पैकोलिया गांव में शुक्रवार की शाम गेहूं की लेनदेन को लेकर दो परिवारों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों पर केस दर्ज किया है। मुस्लिम पैकोलिया गांव निवासी अब्दुल रऊफ और असलम खान के परिवार में शुक्रवार शाम करीब छह बजे गेहूं की लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। मारपीट में सैरुन्निशा , शाहज़हां और दूसरे पक्ष की करुन्निशा, खुशबुन्निशा तथा रेशमा को चोटें आयी हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष मुनीन्द्र तिवारी ने बताया कि मारपीट में घायल सैरून्निशा, शाहजहां और दूसरे पक्ष से कमरून्निशा खुशबुन्निशा रेशमा को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर भेजा गया है। संवाद