फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ड्यूटी से घर जा रही युवती से सरेराह छेड़खानी, दो नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर की एक कार एजेंसी पर ड्यूटी करके लौट रही युवती के साथ रास्ते में मारपीट व छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। नगर थाने की पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन




तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह शहर की एक कार एजेंसी पर ड्यूटी करने साइकिल से आती-जाती है। बृहस्पतिवार को भी वह देर शाम करीब साढ़े सात बजे साइकिल से घर जा रही थी। नगर थानाक्षेत्र के कुरहा पट्टी दरियाव के पास सुनसान स्थान पर बैठे उसी गांव के आदित्य पाण्डेय व मनीष पांडेय ने पीछे से पकड़कर साइकिल गिरा दी। दोनों अश्लील हरकत करने लगे। वह लोग सड़क के नीचे खींचकर ले जा रहे थे। उन दोनों ने मारापीटा और मोबाइल छीनकर फेंक दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों और राहगीरों ने बीच-बचाव किया।

उसने इस बात की सूचना पुलिस को दी। सीओ कलवारी विनय चौहान ने बताया कि केस दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें