फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किशोरी को बंधक बनाकर कई दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर के बैरिहवा मुहल्ले में पुलिस की दबिश के दौरान मिली किशोरी के परिवार वालाें ने बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। किशोरी के परिवार वालों का आरोप है कि उनकी बेटी तीन जुलाई को अयोध्या जाने के लिए बस में सवार हुई थी। उसने बगल में बैठे यात्री से पानी मांगकर पी लिया, जिससे वह बेहोश हो गई और उसकी याददाश्त चली गई। बाद में उसे होश आया तो खुद को बैरिहवा मुहल्ले में ज्ञानमति के मकान में पाया। जहां खुशबू, काजल व अन्य लोगों के सहयोग से उसके साथ कई दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन


कोतवाल विनय कुमार पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर ज्ञानमति, खुशबू, काजल, आलोक, सागर, अमित, शिवम निवासी अज्ञात और कुछ अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बता दें कि ज्ञानमति के मकान में देह व्यापार किए जाने की मोहल्ले वालों की शिकायत पर पुलिस ने दबिश दिया था। जहां से महिला और किशोरी काे संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया था। कोई साक्ष्य न मिलने पर पुलिस ने महिला को उसके परिवार वालों को सौंप दिया था। जबकि किशोरी को सीडब्लूसी के सामने पेश किया गया था। सीडब्लूसी के निर्देश पर किशोरी का मेडिकल कराया गया। जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। किशोरी काे उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया था। पुलिस के अनुसार शनिवार को उसके परिवार वालों ने तहरीर दी। जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें