फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परशुरामपुर थाना क्षेत्र की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता की मां ने तहरीर देकर बताया कि उनके पति का इलाज चल रहा है। उनको इंजेक्शन लगवाने के लिए पड़ोस में स्थित मेडिकल स्टोर से मुकीम अली को बुलाकर लाती थीं। करीब वर्ष पहले उनकी 15 वर्षीय बेटी के पेट में दर्द होने पर आरोपी मुकीम अली ने अयोध्या के नर्सिंगहोम में ले जाकर इलाज कराने को कहा। उसकी बातों पर विश्वास कर उन्होंने बेटी को उसके साथ भेज दिया। साथ में बेटे को भी भेजा।
विज्ञापन

आरोप है कि साथ ले जाने के बाद मुकीम अली ने बेटे को कहीं बैठा दिया और बेटी को डॉक्टर को दिखाने के बहाने साथ ले जाकर नशीली गोली खिला कर दुष्कर्म किया। इस दौरान वीडियो बना लिया। इसके बाद बेटी को अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल कर कई बार इलाज के नाम पर साथ ले गया और दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी रामेश्वर यादव ने बताया कि आरोपी मुकीम अली के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें