फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छावनी के थिरौली बाबू गांव में मारपीट, नौ के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी, बस्ती। थाना क्षेत्र के धिरौलीबाबू गांव में शुक्रवार की रात मामूली विवाद को लेकर लाठी डंडे से जमकर मारपीट हुई। इस दौरान फायरिंग होने की चर्चा है। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्ष के तीन व्यक्ति घायल हो गए। घटना को लेकर ट्वीट होने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के धिरौली बाबू गांव में शुक्रवार की देर शाम बाइक स्टार्ट न होने पर फब्ती कसने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में दो बार जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष के नंद कुमार उर्फ बबलू सिंह के मुंह में गंभीर चोट व दूसरे पक्ष के दिनेश सिंह व प्रदीप को चोट आई है। घटना की सूचना पाकर गांव में 112 पुलिस पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों को थाना पर ले आई। छावनी पुलिस ने धिरौली बाबू निवासी रणजीत सिंह की तहरीर पर रग्घू सिंह, राजा सिंह, दीनू सिंह, रज्जू सिंह, प्रदीप पांडेय व चार अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव फायरिंग की घटना से इंकार किया है। बताया कि एक पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर तीन व्यक्तियों को शांति भंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें