फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गनेशपुर के मरसठवा शिव मंदिर पर पथराव

Sun, 30 Jul 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मरसठवा में पत्थर बाजी की घटना में मौके पर पहुंचे एसओ ग्रामीणों से बात
विज्ञापन
गनेशपुर, बस्ती। जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के शिवनगर वार्ड के (मरसठवा) गांव में स्थित शिव मंदिर पर शुक्रवार की मध्य रात्रि अराजकतत्वों ने पथराव किया। इसके चलते मंदिर में लगी भगवान गणेश के चित्र वाली टाइल्स क्षतिग्रस्त हो गई। दीवार पर भी पत्थर के निशान हैं।
विज्ञापन

इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर एसओ वाल्टरगंज नारायण लाल श्रीवास्तव भी पहुंच गए। यहां उन्होंने जानकारी हासिल की। विश्व हिंदूू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह व उपाध्यक्ष परशुराम साहनी ने मंदिर व आसपास के लोगों से जानकारी ली। अखिलेश सिंह ने कहा कि अराजकतत्वों की यह हरकत बेहद शर्मनाक है। पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी होगी। चेतावनी दी कि यदि सख्ती से पुलिस नहीं निपटी तो आंदोलन किया जाएगा।
शुक्रवार की रात में वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गणेशपुर नगर पंचायत के शिवानगर वार्ड (मरसठवा) में स्थित शिव मंदिर पर पथराव किए जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। पत्थर लगने से मंदिर में लगी गणेश जी के चित्र वाली टाइल्स क्षतिग्रस्त हो गई। दीवार पर भी कई जगहों पर पत्थर लगने के निशान हैं।
विज्ञापन

इधर इस मामले में नगर पंचायत गनेशपुर के वार्ड नंबर-11 शिवनगर के निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें कहा गया कि शुक्रवार की रात में मंदिर के पास से कुछ आवाज आई ताे वह वार्ड के अरुण पाल व राहुल के साथ मंदिर पर पहुंचे। देखा कि कुछ अराजक तत्व मंदिर पर पत्थर फेंक रहे थे। अंधेरा होने के कारण वह लोग पहचाने नहीं जा सके।
थानाध्यक्ष वाल्टरगंज नारायण लाल श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की तहरीर मिली है। मौके पर पहुंच कर मैंने छानबीन की है। स्थिति सामान्य है, मगर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अराजक तत्वाें से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें