फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सांडपुर, परशुरामपुर व त्रिलोकपुर क्वार्टर फाइनल में

Sat, 18 Mar 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कामरान खान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते अति​थि।
विज्ञापन
मखौड़ा मनवर महोत्सव में चल रही है क्रिकेट प्रतियोगिता, कामरान व अनूप को मैंन ऑफ द मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। मखौड़ा मनवर महोत्सव क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को हुए मैचों में सांड़पुर, परशुरामपुर व त्रिलोकपुर की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सांड़पुर टीम के आल राउंडर कामरान खान को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए विधायक अजय कुमार सिंह मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
शुक्रवार को त्रिलोकपुर तिवारी व घुसैनिया के बीच पहला मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए त्रिलोकपुर तिवारी की टीम ने निर्धारित छह ओवरों में 57 रन बनाए। 58 रन का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी घुसैनिया की टीम निर्धारित छह ओवरों में 56 रन ही बना सकी। इस प्रकार एक रन से त्रिलोकपुर की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

दूसरा मैच सांड़पुर व विशेसरगंज के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सांड़पुर की टीम ने निर्धारित ओवरों में कामरान खान के धुंआधार बल्लेबाजी के दम पर 89 रन बनाए। कामरान खान ने 40 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विशेसरगंज की टीम सांडपुर टीम के कप्तान अंकुर सिंह व कामरान खान की कसी हुई गेंदबाजी के सामने 68 रन ही बना सकी।
एक अन्य मैच में परशुरामपुर की टीम ने सिंदुरिया की टीम को रोमांचक मुकाबले के सात विकेट से हरा दिया।
पहले खेलते हुए सिंदुरिया की टीम ने चार ओवर में 50 रन बनाएं। अनूप ने पारी के दूसरे ओवर में सिंदुरिया के तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी परशुरामपुर की टीम को पहला झटका दूसरी ही गेंद पर महेश के रूप में लगा जो बिना खाता खोले ही पंकज सिंह की गेंद पर विकेट पीछे कैच आउट होकर चलता बने।
विज्ञापन

दो छक्के व एक चौके की मदद से अनिल ने स्कोर आगे बढ़ाया मगर वह भी केवल 18 रन बनाकर सूर्यभान का शिकार बने। अंतिम ओवर में परशुरामपुर को जीत के लिए 22 रनों की आवश्यकता थी। बल्लेबाज अनूप ने गेंदबाज शाकिब की खराब गेंद पर छक्का व चौका मारकर पूरा किया। इस प्रकार परशुरामपुर की टीम विजयी हो गई। अनूप ने नाबाद 16 रनों की पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें