फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हरेवा, जगदीशपुर व पुलिस एकादश ने जीते मैच

Mon, 13 Mar 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हर्रैया। बीआरसी मैदान पर मखौड़ा मनवर महोत्सव के तहत चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए मैच में हरेवा ने मखौड़ा व परशुरामपुर ने जगदीशपुर को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। अंतिम मैच में पुलिस एकादश ने शिक्षक एकादश को छह विकेट से पराजित किया। विक्रमजोत के प्रमुख केके सिंह ने धुंआधार बल्लेबाजी कर मैच का पासा पलटने वाले पुलिस एकादश के अशोक यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहले मैच में हरेवा शुक्ल की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित पांच ओवर में 87 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मखौड़ा की टीम केवल 60 रन बना सकी। इस प्रकार हरेवा शुक्ल ने यह मैच जीत अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

दूसरा मैच जगदीशपुर व परशुरामपुर सीनियर के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जगदीशपुर की टीम ने निर्धारित आठ ओवरों में 78 रन बनाए। अंकित यादव ने 54 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमे पांच छक्के व तीन चौके शामिल रहे। परशुरामपुर की टीम ने महेश के 19 गेंदों में आठ छक्के व एक चौके की मदद से खेली गई नाबाद 57 रनों की पारी की बदौलत जगदीशपुर की टीम को 10 विकेट से हरा दिया। महेश को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
आखिरी मैच शिक्षक एकादश व पुलिस एकादश के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शिक्षक एकादश ने निर्धारित आठ ओवर में 120 रनों का बड़ा लक्ष्य पुलिस एकादश के सामने रखा। शिक्षक एकादश के सुरेंद्र ने छह छक्के व एक चौके की मदद से 54 रनों की पारी खेली। छह खिलाड़ियों के किट में नहीं होने के कारण शिक्षक एकादश के 20 रन पेनाल्टी के रूप में कटने से पुलिस एकादश को 100 रनों का लक्ष्य मिला।
विज्ञापन

पुलिस एकादश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और वह पांचवें ओवर तक पिछड़ती नजर आ रही थी। चौथा विकेट गिरने पर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे अशोक यादव ने धुआंधार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मैच शिक्षक एकादश के हाथ से छीन लिया। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाते ही मैदान में मौजूद पुलिस कर्मियों ने अशोक को गोद में उठा लिया।
अशोक ने केवल 10 गेंदों में चार छक्के व दो चौकों की मदद से नाबाद 37 रन बनाए।
इस मौके पर आयोजक मंडल के वरुण सिंह, अविनाश श्रीवास्तव, नीरज शुक्ला, अखिलेश सिंह, गिरजेश बहादुर सिंह,मार्शल तिवारी, श्रीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें