भानपुर। रधुनाथ सिंह एवं राज कुमार चौधरी की स्मृति में भानपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने एसडीएम हिमांशु कुमार के साथ क्रिकेट खेलकर किया। पूर्व विधायक ने कहा कि इस आयोजन से ग्रामीण युवाओं को खेल में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इस मौके पर आयोजक मनोज सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, रोली सिंह, लल्लन सिंह, हेमंत मोदनवाल, भागवंत गुप्ता, विजय कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद