फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग क्रिकेट में बस्ती के रोहित को मिली जगह

Mon, 21 Aug 2023 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग में  की टीम में चयनित रोहित
विज्ञापन
बस्ती। जिले के विक्रमजोत ब्लाॅक के ग्राम महादेवा पूरन गांव निवासी रोहित द्विवेदी का चयन उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग क्रिकेट में हुआ है। रोहित को नोएडा की टीम की ओर से चयनकर्ताओं ने चुना है। यह 30 अगस्त से शुरू होने वाले इस प्रतियोगिता में गेंदबाजी का जादू बिखेरेंगे।
विज्ञापन

लखनऊ के आरटीओ रामफेर द्विवेदी के पुत्र रोहित डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय अयोध्या में एमपीएड कर रहे हैं। क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से रविवार को उन्हें यह जानकारी हुई कि उनका चयन नोएडा टीम में 30 अगस्त से 15 सितंबर तक होने वाले उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग में हो गया है। रोहित के प्रशिक्षक अभिजीत सिन्हा व गोपाल सिंह हैं। माता आभा द्विवेदी व पिता रामफेर द्विवेदी के छोटे पुत्र रोहित इससे पहले उत्तर प्रदेश टीम के लिए अंडर-14 व अंडर-15 में वर्ष 2014- 2015 में भी खेल चुके हैं।
इसके अलावा रोहित ने रणजी ट्रॉफी में भी उत्तर प्रदेश टीम की तरफ से कैंप किया है। 20 वर्ष के रोहित कहते हैं कि उनका सफर अभी लंबा है। वह भारतीय टीम से खेलने का सपना संजोए हुए हैं। कहते हैं कि यूं तो ऑलराउंडर हूं, मगर तेज गेंदबाजी उनकी प्राथमिकता है। अपनी मेहनत व लगन पर पूरा भरोसा है। क्रिकेट में ही मैं सोता और जागता हूं। चयन के लिए उन्होंने परिवार के साथ अपने कोच का भी आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें