फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तीन दिन से जिले में कोराना वैक्सीन समाप्त, बैरंग लौट रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन से जिले में कोराना वैक्सीन समाप्त, बैरंग लौट रहे लोग
विज्ञापन

- हर दिन 100 से डेढ़ सौ लोग अस्पताल से लौट रहे हैं
- सीएमओ बोले- भेजी गई है आइजोबैक की डिमांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में तीन दिन से कोरोना की वैक्सीन समाप्त हो गई है। लोग स्वास्थ्य केंद्रों से बैरंग लौट रहे हैं। वहीं सीएमओ का कहना है कि कोरोना का नेजल स्प्रे आइजोबैक की मांग की है।
कोरोना टीकाकरण में बूस्टर डोज व दूसरी डोज का लक्ष्य 22 लाख के करीब है। इसमें से अब तक केवल 30 प्रतिशत लोगों को ही बूस्टर व दूसरी डोज लग सकी है।
कोरोना कॉल में जब टीकाकरण शुरू हुआ तो लोगों ने बढ़ चढ़कर टीकाकरण कराया। अब चीन सहित दुनिया भर में एक बार फिर से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। लोग जिन्होंने बूस्टर डोज या दूसरी डोज नहीं लगवाई थी। अब वह लोग अस्पताल पहुंचने लगे हैं, लेकिन उनको वहां से बैरंग लौटना पड़ रहा है। चिकित्सकों की मानें तो हर रोज सौ से डेढ़ सौ लोग टीकाकरण के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

------
निजी अस्पतालों में भी नहीं है टीका
जिले में सरकारी अस्पतालों के साथ निजी अस्पतालों में भी कोरोना का टीका समाप्त हो गया है। ऐसे में अब कुछ लोग दूसरे जिले में जाकर कोरोना का टीका लगवा रहे हैं।
------
जिले में अब भी करीब 17 लाख लोगों को बूस्टर व दूसरी डोज लगाई जानी है। इसमें 2.47 लाख लोग दूसरे डोज वंचित लोग हैं। आइजोबैक नेजल स्प्रे की मांग की गई है। पहली बार नाक में दो-दो बूंद डाला जाता है। इसके 28 दिन बाद दोबारा पूर्ण रूप से प्रतिरक्षण के लिए उसी प्रकार दो-दो बूंद का प्रयोग होता है।
विज्ञापन

- डॉ. एके कुशवाहा, अरबन नोडल
आईजोबैक नेजल स्प्रे की मांग शासन से की गई है। इसकी कोई संख्या नहीं है। कहा कि नेजल स्प्रे बूस्टर व दूसरी डोज को आसान कर देगा, मगर इसके लिए अभी जो दर नियत है उसी अनुसार भुगतान करना होगा, मगर अभी वैक्सीन है नहीं है। ऐसे में जिले भर में टीकाकरण बंद है।
- डॉ. आरपी मिश्र, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें