बस्ती। उच्च न्यायालय के निर्देश पर एक मई से न्यायालयों की कार्यावधि में फेरबदल किया गया है। जनपद न्यायाधीश विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि न्यायिक अधिष्ठान के समस्त न्यायालयों में 1 मई से 30 जून 2025 तक कार्यावधि सुबह 7 बजे से दिन में 1 बजे तक निर्धारित की गई है। माह मई व जून में समस्त न्यायिक कार्यालय सुबह 6.30 बजे से दिन में 1.30 बजे तक खुले रहेंगे। सभी कर्मचारी गण सुबह 6.30 बजे अपने कार्यालय पटल पर उपस्थित हो जाएंगे और 1.30 बजे तक कार्य करेंगे। दिन में 10.30 बजे से 11 बजे तक लंच रहेगा। संवाद