बस्ती। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। रुधौली थाने के डुमरी निवासी नीरज सिंह का आरोप है कि एक बैंक में उनका खाता खुलवाकर कर्ज चुकाने के नाम पर 23 हजार रुपया वेतन से काट लिया गया। जबकि उन्होंने न कोई वाहन खरीदा था और न ही बैंक से कर्ज लिया था। पुलिस ने निहाल निवासी पुरानी बस्ती व तत्कालीन बैंक प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद