फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जिला उपभोक्ता फोरम को सुलह समझौताें के लिए मिला कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिला उपभोक्ता विभाग प्रतितोष आयोग में मध्यस्थता यानी सुलह समझौता प्रकोष्ठ को नया कार्यालय मिल गया है। बृहस्पतिवार को डीएम प्रियंका निरंजन ने कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद कार्यालय में बैठ कर अध्यक्ष व मध्यस्थ सदस्यों से बातचीत की।
विज्ञापन

कहा कि उच्च न्यायालय के निर्देश पर केंद्र सरकार 2020 में कानून में संशोधन कर देश के हर जिले के उपभोक्ता न्यायालय में सुलह समझौता केंद्र संचालित करने का आदेश दिया है। इसका कारण मुकदमों की फाइलें लंबित होती हैं। इसके बाद सरकार की पहल पर जिले के उपभोक्ता न्यायालय पांच मध्यस्थ नियुक्त हुए हैं, मगर उनके लिए कार्यालय की व्यवस्था नहीं हो पाई थी। डीएम ने बार के अनुरोध पर पिछले दिनों कार्यालय को आवंटित कर दिया था।
एडीएम कमलेश चंद्र ने अपनी बात रखी। उद्घाटन के बाद सदस्य महादेव दूबे, मंजूला मिश्रा, प्रेम सागर मिश्र, आशुतोष भारती व अशोक कुमार वर्मा आदि ने कार्य शुरू किया। उपभोक्ता आयोग के न्यायाधीश अमरजीत वर्मा ने दो मामलों को सुलह-समझौता केंद्र में भेजा। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता विजय त्रिपाठी ने किया। इससे पहले अधिकारियों का स्वागत मध्यस्थ महादेव प्रसाद दूबे ने पुष्प गुच्छ देकर किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, महामंत्री शिवपूजन मिश्र, दी यंग बार के अध्यक्ष विनोद भट्ट, जनपद बार के अध्यक्ष रजनीश दूबे, डीजीसी सिविल प्रदीप पांडेय, डीजीसी रेवन्यू चतुर्भुजी पाठक, आयोग के सदस्य अजय प्रताप सिंह, एसएन दूबे, पेशकार सत्येंद्र कुमार, स्टेनो टीबी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें