बस्ती। विशेष न्यायाधीश (एमपी/एमएलए) प्रमोद कुमार गिरि की अदालत ने चेक बाउंस मामले में आरोपी अखिलेश चौहान की अपील खारिज कर दी। अदालत ने निचली अदालत द्वारा 23 जनवरी 2025 को सुनाई गई सजा को बरकरार रखा। आरोपी ने 2.05 लाख रुपये का चेक जारी किया था जो धनाभाव में डिसऑनर हो गया था। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। संवाद