दुबौलिया। थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर ललहवा चौराहे पर शुक्रवार की देर शाम सात बजे दो बाइकों की टक्कर हो गई। एक बाइक सवार दंपती घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, भटपुरवा गांव निवासी संजय (38) अपनी पत्नी के साथ बाइक से कप्तानगंज की तरफ जा रहे थे। इस बीच चिलमा बाजार निवासी संदीप सोनकर की बाइक की टक्कर संजय की बाइक से हो गई। हादसे में संजय का पैर टूट गया और पत्नी भी घायल हो गई, जबकि संजय और उनकी बाइक पर बैठे अमन को मामूली चोट आईं। दोनों बाइक चालक हेलमेट पहने थे। डेइडिहा चौकी प्रभारी रतीश पांडेय ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजवाया। संवाद