21 सितंबर 2023 को दंपती ने खा लिया था जहर, एक नाबालिग समेत दो आरोपी किए गए हैं गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती।
बहुचर्चित रुधौली कांड में दंपती के बिसरा जांच की रिपोर्ट रविवार को सामने आई। इसमें जहरीला पदार्थ खाने से दोनों की मौत की पुष्टि हो गई है। साथ ही वेजाइना स्वाब रिपोर्ट भी आ गई है लेकिन उसे सार्वजनिक नहीं किया गया है। पुलिस ने वह रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में न्यायालय को भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी कुछ और प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।
मालूम हो कि 21 सितंबर 2023 को दंपती के जहरीला पदार्थ खाने और बाद में उनकी मौत के मामले में पुलिस ने 35 दिन बाद 27 अक्तूबर को दो आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया था। आरोप पत्र में 29 गवाहों के बयान, वीडियो साक्ष्य के आधार पर नाबालिग सहित दोनों आरोपियों को दुष्कर्म व आत्महत्या के लिए उकसाने का जिम्मेदार ठहराया गया है। 21 सितंबर को हुई घटना के संबंध में पुलिस ने तफ्तीश का आधार वादी की तहरीर और मृतक दंपति की मृत्यु से पहले के बनाई गई वीडियो क्लिप को बनाया है। साक्ष्य के तौर पर पुलिस के पास मृतक दंपति का सात मिनट 13 सेकंड के 12 वीडियो क्लिप मौजूद हैं। इसमें जहर खाने के लिए दोनों आरोपियों को जिम्मेदार बताया गया है। इस केस में कई विरोधाभाषी पहलू भी सामने आए, लेकिन पुलिस का तर्क है कि मृत्यु से पहले का वीडियो साक्ष्य के लिए पर्याप्त है।
11जेएनडी30 : एसपी नरेंद्र बिजरानिया का फोटो। संवाद
11जेएनडी30 : एसपी नरेंद्र बिजरानिया का फोटो। संवाद
11जेएनडी30 : एसपी नरेंद्र बिजरानिया का फोटो। संवाद
11जेएनडी30 : एसपी नरेंद्र बिजरानिया का फोटो। संवाद
11जेएनडी30 : एसपी नरेंद्र बिजरानिया का फोटो। संवाद