फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आरटीआई का प्रयोग कर भ्रष्टाचार को किया जा सकता है नियंत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कांग्रेस आरटीआई विभाग की बस्ती सदर महिला ब्लाॅक अध्यक्ष पूनम के संयोजन में जामडीह गांव में रविवार को शिविर लगाया गया। इस दौरान आमजन को सूचना अधिकार अधिनियम की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश महासचिव महेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि सूचना अधिकार का प्रयोग कर भ्रष्टाचार को नियंत्रित किया जा सकता है। डाॅ. मनमोहन सिंह की सरकार ने सूचना अधिकार कानून बनाकर आम नागरिक को मजबूत बनाया है। 14 नवंबर को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन तक जिले के सभी ब्लॉकों में सूचना अधिकार जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस मौके पर कैशर शाहजादी, रीता साहनी, हसीना खातून, अनीता, सितारा, मंजू, कंचन, कमलेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें