पुष्प वर्षा के साथ कोरोना वारियर्स का स्वागत
कलवारी(बस्ती)। लुम्बनी दुद्धी मार्ग पर रविवार को कलवारी थाना क्षेत्र के कुसौरा बाजार में कोरोना संक्रमण के खिलाफ योद्धा के रूप में लड़ रहे स्वास्थ्य व पुलिस कर्मियों पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साह वर्धन किया गया। शाम चार बजे पहुंचे सीओ कलवारी अनिल सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पवन वर्मा, थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, एसआई दिलीप सिंह, भीम सिंह, राघवेन्द्र दुबे, फार्मासिस्ट काशी प्रसाद सहित पुलिस व स्वास्थ्य कर्मियों पर पुष्प वर्षा की गई। इस मौके पर कुसौरा बाजार के रिजवान अहमद, सलाउद्दीन, अमित, जाहिद, विवेक यादव, अकमर, मुजाहिद, मो. रफीक, रमेश, राम गोपाल दुबे, संदीप, रामअशीष आदि शामिल रहें।