फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सहकारी समितियों पर दूसरे दिन भी ताला, मायूस लौटे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। राज्यकोष से वेतन देने की मांग को लेकर साधन सहकारी समितियों के सचिवों और कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। इसके चलते बनकटी क्षेत्र की 12 समितियों पर ताले लटके रहे। खाद-बीज लेने पहुंचे किसानों को बिना काम कराए वापस लौटना पड़ा। हड़ताल लंबी खिंचने पर किसानों को खाद-बीज की किल्लत की चिंता सताने लगी है। सजनाखोर, खोरिया बसौढ़ी, महथा सेहरा, पखड़ीचंदा, भैंसा पांडेय, पगार खास, बोकनार और चित्राखोर समेत 12 साधन सहकारी समितियों पर कामकाज ठप रहा। किसान राजकुमार मिश्रा, मुरलीधर शुक्ल, राजेश चौधरी और राजेंद्र चौधरी ने कहा कि यदि जल्द हड़ताल समाप्त नहीं हुई तो खाद-बीज का संकट गहरा सकता है। इससे खेती-किसानी प्रभावित होने की आशंका है। सचिव रामसरन चौधरी ने बताया कि कमीशन व्यवस्था समाप्त कर राज्यकोष से वेतन देने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया गया है। जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें