फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शहर में हूटर बजाते निकला वाहनों का काफिला, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आगमन को लेकर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने यातायात नियमों की भी परवाह नहीं की। शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में काले रंग के लग्जरी वाहनों का काफिला हूटर बजाते हुए निकाला गया। कुछ देर बाद इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस तरह के वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। शहर कोतवाल बृजानंद सिंह ने कहा कि हूटर बजाते हुए वाहनों के काफिले का वीडियो संज्ञान में आया है। छानबीन की जा रही है। तस्दीक होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें