बस्ती। लालगंज क्षेत्र के जिभियांव में जमीन पर जबरदस्ती नींव जोड़ने नी बृहस्पतिवार को विवाद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने नौ आरोपियों पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि दूसरे की जमीन में नींव जोड़ने से मना करने पर सभी ने मिलकर पूरे परिवार को पीटकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इस संबंध में जिभियांव निवासी कोपेश्वरनाथ ने तहरीर देकर बताया कि पटीदार जगधारी आदि बृहस्पतिवार सुबह करीब 8:30 बजे उनकी जमीन में नींव जोड़ने लगे। मना करने पर उनकी पत्नी अंजू, बेटा उत्तम, बहन हर्षिता व पिता राधेश्याम को मारापीटा। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जगधारी, श्रवण, करन, नीलम पत्नी जगधारी, पूनम पुत्री जगधारी, अनुपम पुत्री जगधारी निवासी जिभियांव थाना लालगंज, आशुतोष, अशोक पुत्र दीपनरायण निवासी शिवपुर थाना लालगंज और इसी थानाक्षेत्र के कनेहटी निवासी संदीप पर केस दर्ज किया है। संवाद