बभनान। विकसित भारत संकल्प यात्रा का वाहन नगर पंचायत के बागेश्वर नाथ नगर शनिवार को पहुंचा। नगर वासियों को प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुनाया और दिखाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबल मलानी ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से सभी देशवासी राष्ट्र के विकास में योगदान दे रहे हैं। राष्ट्र के लिए संकल्पित होकर योगदान करने की जरूरत है। सभासद स्कंद शुक्ला ने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान, हर घर जल योजना, उज्ज्वला योजना आदि के बारे में लोगों को बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता ने की। मौके पर राधेश्याम कमलापुरी, शैल जायसवाल, हरिप्रसाद श्रीवास्तव, भाष्कर पाठक, दीपक कसौधन, बैजनाथ आदि मौजूद रहे। संवाद