फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मानक के अनुसार काम कराएं ठेकेदार वरना होगी कार्रवाई

Fri, 15 Dec 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। नगर पंचायत के मंगल पांडेय नगर वार्ड में सड़क मरम्मती का कार्य चल रहा है। जिसे मानक विहीन बताते हुए ग्रामीणों ने बुधवार को काम बंद करा दिया था। बृहस्पतिवार को एसडीएम विनोद कुमार पांडेय और पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता नवल किशोर मिश्र ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। एसडीएम ने ठेकेदार को निर्माण मानक के अनुरूप काम कराने और गड्ढों को सही से भरने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

वार्ड में अमारी-महूघाट मार्ग से मिठाई निषाद के घर तक करीब एक किमी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि ठेकेदार बिना मार्ग की सफाई कराए गड्ढों में मिट्टी डालकर लेपन कार्य शुरू करा दिया। इसे लेकर वार्ड के लोगों ने विरोध जताया, लेकिन वह मानने काे तैयार नहीं हुआ तो बुधवार को काम बंद करा दिया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गुणवत्ता से खिलवाड़ बर्दास्त नहीं है। मानक के अनुरुप ही निर्माण कार्य होगा। एसडीएम ने बताया कि शिकायत मिली थी, जांच की गई है। ठेकेदार को मानक के अनुसार काम करने का निर्देश दिया गया है। यदि निर्माण में सुधार नहीं किया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें