एनएचएआई की पिकअप में सवार होकर साइड पर जा रहे थे बिहार के 14 मजदूर
हाईवे पर पैचिंग कार्य के लिए अयोध्या की ओर लेकर जा रही थी एनएचएआई की गाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर कस्बे में बने फ्लाईओवर पर शुक्रवार को मिल्क कंटेनर ने बिहार के मजदूरों से भरी पिकअप में ठोकर मार दी। पिकअप में सवार दो मजूदरों की मौत हो गई। 10 मजदूर घायल हो गए। जबकि दो को मामूली चोटें आईं। पिकअप में चालक समेत 14 लोग सवार थे।
हर्रैया कस्बे से लखनऊ-गोरखपुर हाईवे निकलता है। बभनान चौराहा स्थित फ्लाईओवर पर शुक्रवार की सुबह करीब 10:15 बजे बेकाबू कंटेनर ने एनएचएआई के मजदूरों को लेकर जा रही पिकअप को चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार, बिहार प्रांत के मजदूरों की टीम हाईवे के गड्ढों को भरने पिकअप से आयोध्या की तरफ जा रही थी। पिकअप हर्रैया फ्लाईओवर पर पहुंची थी। इस दौरान बेकाबू कंटेनर ने पिकअप में जोरदार ठोकर मार दिया।
अचानक हुए हादसे में पिकअप में सवार आधा दर्जन मजदूर उछलकर सड़क पर जा गिरे। दुर्घटना होते ही चीख-पुकार मच गई। किसी ने हादसे की सूचना पुलिस और एनएचएआई के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राना देवेंद्र प्रताप सिंह ने पिकअप में सुरक्षित बचे मजदूरों की मदद से घायल मजदूरों को इलाज के लिए एंबुलेंस से सीएचसी भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने बिहार प्रांत के जिला खगड़िया, थाना जंगली जमालपुर, गांव कृष्णगंज निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह (54) को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अमित कुमार (18) निवासी ग्राम पिपरा जनपद पूर्णिया व कन्हैया कुमार (25) मधेपुरा बिहार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां से उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। गोरखपुर ले जाते समय अमित कुमार की मौत हो गई।
...
हर्रैया सीएचसी में इनका चल रहा इलाज
हादसे में आलमनगर किशनगंज निवासी सुनील (25) और बुड़वल्ला थाना वीरा जनपद सहरसा बिहार के राम बालक शर्मा (50), श्रवण (25), छोटू शर्मा (35), जंगल शर्मा (28) घायल हो गए हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के ग्राम गौहार, थाना कल्याणपुर अजय प्रकाश (20) और हरियाणा के सोनीपत निवासी चालक अनिल कुमार (24) का इलाज सीएचसी में चल रहा है। अनिल कुमार ही मजदूरों को लेकर साइड पर निकला था। थानाध्यक्ष ने बताया की मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। पिकअप में सवार अन्य चार सुरक्षित हैं।