फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कंटेनर का चालक केबिन में फंसा, फोरलेन पर लगा जाम

Sun, 23 Jun 2024 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हाइड्रा की मदद से खींच कर घंटे भर बाद निकल सका चालक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया (बस्ती)। गोरखपुर-अयोध्या हाईवे पर बने ओवरब्रिज पर शनिवार की रात करीब नौ बजे नेपाल जा रहा कंटेनर आगे चल रहे वाहन में पीछे से भिड़ गया। हादसे में कंटेनर का चालक गंभीर रूप से घायल होकर केबिन में फंस गया। पुलिस व आसपास के लोग चालक को निकालने का प्रयास करने लगे। मगर, कामयाबी नहीं मिली। हाइड्रा की मदद से करीब घंटे भर बाद चालक को निकाला जा सका। इस बीच सड़क के दोनों लेन पर जाम लग गया।
जानकारी के अनुसार, कंटेनर को लेकर चालक फरीदाबाद से नेपाल जा रहा था। रात करीब नौ बजे कस्बे में हाईवे पर बने ओवरब्रिज पर कंटेनर आगे चल रहे वाहन के अचानक ब्रेक लेने से उसमे पीछे से भिड़ गया। दुर्घटना होते ही आगे चल रहा वाहन निकल भागा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाल राणा डीपी सिंह ने आसपास के लोगों के साथ घायल चालक को निकलने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया।इस दौरान हाईवे के दोनों लेन पर जाम लग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें