बस्ती। कांग्रेस ने विधानसभा क्षेत्रों में संविधान बचाओ रैली की तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने महादेवा विधानसभा क्षेत्र के पांऊ बाजार में 14 जून को आयोजित होने वाले विधान सभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली के लिए पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और नागरिकों के बीच सघन संपर्क किया। जिला पंचायत सदस्य अनिल भारती, तप्पे शुक्ला, दिलीप श्रीवास्तव, पप्पू चौधरी, रमेश चौधरी, शुभम गांधी आदि शामिल रहे। संवाद