बस्ती। हुंकार रैली से उत्साहित शिक्षक संघ दिल्ली में आयोजित रैली को सफल बनाने के लिए सघन जनसंपर्क अभियान प्रारंभ किया है। शिक्षकों ने शुक्रवार को किसान इंटर कॉलेज परशुरामपुर, किसान इंटर कॉलेज बभनान, विवेकानंद इंटर कॉलेज दुबौलिया, अशोक इंटर कॉलेज छावनी, शिवपाल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धिरौली बाबू, वाल्मीकि इंटर कॉलेज विक्रमजोत, नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया, राम गरीब इंटर कॉलेज कठौतिया आदि विद्यालयों में संपर्क किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष मार्कण्डेय सिंह व अनिरुद्ध त्रिपाठी के शिक्षक संपर्क अभियान का नेतृत्व किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि पुरानी पेंशन किसी की कृपा नहीं वरन यह शिक्षक/कर्मचारी का अधिकार है। प्रदेश उपाध्यक्ष मार्कंडेय सिंह ने शिक्षक आंदोलनों की चर्चा करते हुए कहा कि शून्य से शिखर तक की उपलब्धि किसी की कृपा से नहीं बल्कि उसके संघर्षों का परिणाम है और हम अपने संघर्षों से पुरानी पेंशन को प्राप्त करने के लिये कृतसंकल्पित हैं। जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षक संघ सदा शिक्षक हितों के लिए संघर्ष करता रहा है और आगे भी हम संगठित होकर निर्णायक संघर्ष करेगें। बैठक को जिला मंत्री अरुण कुमार मिश्र, जिला उपाध्यक्ष विकास, शिवशंकर, धर्मेंद्र चौधरी, डॉ सुरेंद्र प्रसाद ने संबोधित किया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार चौधरी, घनश्याम श्रीवास्तव, बृजेश पासवान, हरेंद्र सिंह, विजयकृष्ण, राममिलन सिंह, विनोद प्रकाश, विजयसेन सिंह, मायाराम आदि मौजूद रहे।