बभनान में कड़ी धूप में रसोई गैस के लिए लाइन में खड़े लोग। संवाद
- फोटो : samvad
बभनान। नगर पंचायत बभनान में रसोई गैस की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। कई दिनों से बद्री एचपी गैस एजेंसी पर ग्राहक चक्कर लगा रहे हैं।
शनिवार को जब सिलिंडरों से भरी गाड़ी आने की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता एजेंसी पर पहुंच गए। यहां से नगर पंचायत क्षेत्र के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में भी रसोई गैस की आपूर्ति होती है। तल्ख धूप में उपभोक्ता सिलिंडर के साथ लाइन में दिन भर लगे रहे। एजेंसी के मैनेजर वृषभ ध्वज पांडेय ने बताया कि शनिवार को 500 सिलिंडर की आपूर्ति हुई है।
जबकि तुलसी इंडियन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ के चलते एजेंसी का चैनल अंदर से बंद कर लिया गया था। संवाद