बस्ती। गृहकर एवं जलकर वसूली बढ़ाने के लिए नगर निकायों में एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू है। उसी के तहत शनिवार को नगर पालिका और नगर पंचायत नगर बाजार समेत अन्य निकायों में कैंप लगाया गया। ईओ नपा बस्ती अंगद गुप्ता ने बताया कि प्राप्त आवेदनों के निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। शिकायतें सुनने के बाद त्वरित निराकरण का भी प्रयास है। संवाद