हर्रैया बस्ती। तहसील के दुबौलिया क्षेत्र की रहने वाली भाजपा नेत्री से जमीन के नामांतरण के बदले रकम नहीं दे पाने की एवज में महिला से एक रात साथ रहने की मांग करने वाले हल्का लेखपाल पर आरोपों की जांच नायब तहसीलदार करेंगे। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर का संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी गुलाब चंद्र ने तीन दिनों में जांच रिपोर्ट मांगी है।
बता दें कि शुक्रवार को दुबौलिया क्षेत्र की रहने वाली महिला भाजपा महिला मोर्चा संगठन से जुड़ी हैं।एसडीएम गुलाब चंद्र को दिए पत्र में महिला ने हल्का लेखपाल राम प्रीत मौर्य पर गंभीर आरोप लगाए। इसकी खबर शुक्रवार को जिलेभर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। एसडीएम गुलाब चंद्र ने बताया कि प्रकरण मीडिया के जरिये संज्ञान में आया है। महिला ने जिले पर शिकायत की है। चूंकि मामला तहसील से जुड़ा है और गंभीर है, तो इसकी जांच के लिए नायब तहसीलदार कृष्ण मोहन यादव को निर्देश दे दिया है। तीन दिनों में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।