संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। क्षेत्र के रानीपुर लाद स्थित महाकाली मंदिर शारदीय नवरात्र तक पर्यटक केंद्र के रूप में विकसित हो जाएगा। इससे यहां होने वाले श्रद्धालुओं को असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस मंदिर को समय से पूरा करने के लिए काम तेज कर दिया गया है।
जिले के रानीपुर काली मंदिर का पौराणिक महत्व है। यहां आए दिन धार्मिक अनुष्ठान होते रहते हैं। विशेषकर नवरात्र में यहां भव्य आयोजन किया जाता है। मान्यता है कि यहां मन्नत मांगने पर पूरी हो जाती है। इस पवित्र धाम को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए शासन ने मंजूरी दी, तो इसकी जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) को सौंपी गई। इसके लिए 21.57 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए गए। विभागीय अभियंताओं की टीम ने धर्मशाला के निर्माण का काम शुरू करा दिया है। जो अब छत तक पहुंच चुका है। बाकी परिसर में इंटरलॉकिंग, शौचालय, हाईमास्ट व पेयजल उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू हो चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि शारदीय नवरात्र तक यह सभी कार्य पूरे हो जाएंगे, और इसका पूरा लाभ श्रद्धालुओं को मिलने लगेगा।
-
काम में तेजी लाने के निर्देश
रानीपुर लाद स्थित महाकाली मंदिर को जल्द से जल्द पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए सहायक अभियंता अंकुर वर्मा व जेई जानकी देवी की टीम को निर्देश दिए गए हैं। ताकि इसका लाभ श्रद्धालुओं को मिल सके।
-अरविंद कुमार, एक्सईएन, आरईडी