बस्ती। रुधौली तहसील क्षेत्र के पिकौरा निवासी हरिलाल चौधरी ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके पाटीदार (जो की पेशे से लेखपाल हैं) ने हलका लेखपाल प्रमोद चौधरी और पवन कुमार के साथ मिलकर उनका शौचालय गिरा दिया। बताया कि मामला 24 जून शनिवार का है। मौके पर पहुंचे लेखपालों ने बिना पूर्व नोटिस या जानकारी दिए उनका निर्माणाधीन शौचालय गिरा दिया। तहसीलदार केसरी नंदन त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है हरिलाल सरकारी जमीन पर शौचालय का निर्माण करा रहे थे उन्हें पूर्व में कई बार मना किया जा चुका है। लेकिन वह नहीं माने जिसके बाद लेखपालों ने निर्माणाधीन शौचालय को गिरा दिया। एसडीएम अतुल आनंद ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच कराने के बाद ही कुछ कह पाना संभव है। संवाद