फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: निर्माण क्षेत्र की कंपनी एलएंडटी देगी युवाओं को रोजगार

Mon, 12 Jun 2023 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की ओर से कटरा परिसर में 14 जून को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें निर्माण क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी कंपनी एलएंडटी हिस्सा लेगी। करीब 250 रिक्त पदों के सापेक्ष युवाओं का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। रोजगार मेले में हिस्सा लेने के लिए युवाओं को पहले सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन


जी-20 के अवसर पर सरकार जिले में तमाम शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन कर रही है। विद्यालयों में विद्यार्थियों के बीच रंगोली, चित्रकला, कथा-कहानी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के लिए काफी खास माना जा रहा है। इसका कारण है निर्माण क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी का इसमें हिस्सा लेना। आईटीआई प्रधानाचार्य पीके श्रीवास्तव ने बताया कि कंपनी फिटर, वेल्डर, कारपेंटर, ड्राफ्ट्समैन, सिविल और सर्वेयर ट्रेड से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन करेगी। इसमें 18-35 साल के अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 16,000 रुपए प्रतिमाह मानदेय और अन्य भत्ते दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें