बस्ती। अनियमितता की वजह से बस्ती विकास प्राधिकरण स्तर से सील किए गए भवन में फिर से निर्माण कार्य कराने का मामला सामने आया है। बीडीए के अवर अभियंता राजबीर सिंह त्यागी ने पुरानी बस्ती थाने में इस संबंध में केस दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच एसआई राकेश पासवान को सौंपी गई है। बस्ती विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि पुरानी बस्ती क्षेत्र में चैनपुरवा ओवरब्रिज के पास अवैध रूप से बिना प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण कार्य कराया जा रहा था। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की गई। आरोप है कि निर्माणकर्ता ने कार्रवाई के बाद सील तोड़कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इसकी जानकारी होने के बाद अवर अभियंता स्तर से पुरानी बस्ती थाने में तहरीर दी गई। संवाद
प