फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जुलाई तक पूरा हो जाएगा रोहिन बैराज का निर्माण

Wed, 08 May 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

- तय समय सीमा से चार माह बाद पूरा होगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवा। तहसील क्षेत्र के रतनपुर के मिश्रौलिया में रोहिन नदी पर बन रहा डिजिटल बैराज का काम इस समय धीमी गति से चल रहा है। बैराज निर्माण कार्य पूरा होने का समय मार्च तक था, लेकिन काम में देरी होने के कारण जुलाई तक इसके पूरा होने की संभावना है। निर्माण कार्य अभी 80 से 90 फीसदी के बीच हो पाया है।

क्षेत्र के किसानों के फसलों की लिए सिंचाई के लिए वर्ष 1947 में रतनपुर के मिश्रौलिया में रोहिन नदी में बीयर गेट बनाकर रोहिन नहर प्रणाली की नहरों में पानी आपूर्ति की जाती थी। अगस्त 2005 में आई बाढ़ से रोहिन बीयर गेट टूट गया, जिससे नहरों में पानी आपूर्ति ठप हो गई। किसानों की सिंचाई की समस्या को देखते हुए विभाग द्वारा नदी में अस्थायी कच्चा बांध बनाकर पानी आपूर्ति किया जाने लगा, लेकिन बरसात आने से पहले बाढ़ से बचाव के लिए विभाग द्वारा बांध काट दिया जाता था। इससे किसानों को केवल रबी की फसल में ही सिंचाई की सुविधा मिल पाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि अब तक 80 से 90 फीसदी के बीच निर्माण कार्य हो चुका है। इधर भीषण गर्मी और लू चलने के कारण कार्य धीमी गति से हो रहा है। डिजिटल बैराज में छह बीयर का निर्माण होना है, जिसमे पांच बीयर का निर्माण हो चुका है। दोनों तरफ दो अबूटमेंट का निर्माण हुआ है। ऊपर स्लैब और गेट लगाना बाकी है। छह बीयर में सात गेट लगेंगे और स्लैब का भी कार्य शुरू हो गया है। जून के अंत तक तथा जुलाई के प्रथम सप्ताह तक निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना है।

07जेएनडी09 : नई पोर्टेबल मशीन से एक्सरे करते रेडियोलॉजिस्ट संदीप जांगड़ा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें