फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जन सहयोग से अधूरे राम-जानकी मंदिर का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर पंचायत प्रतिनिधि ने एक लाख रुपये का किया सहयोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। देईसाड़ ग्राम वासियों राम जानकी मंदिर निर्माण का वर्षों से सपना पूरा होता दिख रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता ने इं अरविंद पाल ने एक लाख रुपये का चेक मंदिर समिति को देकर अधूरे मंदिर का निर्माण शुरू कराया।

नगर पंचायत के कृष्णा नगर वार्ड देईसाड़ में यज्ञशाला के नाम से एक एकड़ जमीन पहले से चिह्नित है। इसमें महंत स्व. राम अचल दास व ग्रामीणों ने 2008 वर्ष में निर्माण शुरू कर भव्य राम जानकी मंदिर बनाने की योजना बनाई थी, लेकिन उक्त मंदिर के निर्माण में आने वाले खर्च की मोटी राशि के कारण उक्त योजना को आजतक धरातल पर उतारा नहीं जा सका था। नव वर्ष में महंत राम लाल दास व स्थानीय राकेश यादव (सैनिक), सुभास यादव, रमेश यादव सहित ग्रामीण युवाओं ने उक्त योजना को धरातल पर उतारने का संकल्प लिया और नगर पंचायत के द्वारा शौचालय, कूप सुंदरीकरण आदि कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों के हौसले बुलंद हुए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विवेकानंद शुक्ला, प्रधान संघ अध्यक्ष रविचंद पांडेय, सभासद विरेंद्र गुप्ता, संजू चौधरी, लड्डू यादव, सुबेदार, काई यादव, राम भवन यादव, गुड्डू यादव, राजेंद्र यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें