फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छावनी फ्लाईओवर के निर्माण की धीमी प्रगति पर डीएम खफा

Thu, 08 Feb 2024 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीएम को ठेकेदार पर कार्रवाई करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। छावनी फ्लाईओवर निर्माण की धीमी प्रगति पर डीएम अंद्रा वामसी ने नाराजगी जताई है। एडीएम को ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिए हैं। डीएम बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। समीक्षा में उन्होंने पाया कि 71 लाइसेंस निलंबित किया गया है। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर मरम्मत तथा साइनेज लगाने का कार्य समय से पूरा करने, कप्तानगंज, मनौरी व पटेल चौराहे पर रम्बल स्ट्रिप लगाने तथा छावनी फ्लाइओवर पर दोनों तरफ सुरक्षा के उपाय समय से पूरा करने पर एनएचएआई की सराहना की।
विज्ञापन

जनपद की सीमान्तर्गत मार्गवार दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होने कहा कि पुलिस विभाग व राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी संयुक्त निरीक्षण करते हुए चिन्हित स्थानों पर आवश्यक कार्रवाई करें। इस मौके पर सीडीओ जयदेव सीएस, एडीएम कमलेश चन्द्र, एसडीएम सदर गुलाब चन्द्र,आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें