फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भवन का निर्माण पूरा, नए सत्र से शुरू होगी इंजीनियरिंग की पढ़ाई

Wed, 14 Jun 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
निर्माणाधीन इंजीनियरिंग काॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त अखिलेश सिंह
विज्ञापन
बस्ती। गोरखपुर-बस्ती राजमार्ग स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में 2016 से निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज लगभग तैयार हो चुका है। परिसर और मुख्य भवन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि नए सत्र में इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

16 मई 2016 को तत्कालीन कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह की पहल पर तकनीकी शिक्षा के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज का शिलान्यास किया गया। 43.76 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत वाले इस कॉलेज के निर्माण का जिम्मा सीएंडडीएस (कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइनिंग सर्विस) को दिया गया था। विभागीय अभियंताओं ने काम भी पूरे जोश-खरोस से शुरू किया लेकिन, इसी बीच सूबे की सरकार बदल गई। इसके बाद से ही शासन व रूसा (राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान) के सहयोग से बनने वाली इस परियोजना की उपेक्षा भी शुरू हो गई। धीरे-धीरे भुगतान होता रहा और निर्माण कार्य भी उसी गति से चलते रहे।
-
सभी संसाधनों से लैस हुआ इंजीनियरिंग कॉलेज
- सीएंडडीएस के साइट इंजीनियर जयप्रकाश यादव के अनुसार मुख्य भवन का कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा टाइप वन आवास व गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण भी लगभग पूरा होने वाला है। बताया कि चारदीवारी, ट्यूबवेल और वाटर हेड टैंक, टाइप एक, दो व तीन के आवासों के निर्माण को फाइनल टच दिया जा रहा है।
विज्ञापन

-
जल्द विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा भवन
- सीएंडडीएस के परियोजना प्रबंधक विवेक कुमार ने बताया कि मुख्य भवन व अन्य संसाधनों को तेजी से दुरुस्त किया जा रहा है। ताकि नए सत्र से पठन पाठन शुरू हो जाए। जल्द ही विभाग को भवन हस्तांतरित कर दिया जाएगा।
-
मंडलायुक्त ने किया इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक निरीक्षण
- मंगलवार को मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने नवनिर्मित राजकीय महिला पॉलिटेक्निक और राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, हथियागढ़ का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि 30 जून तक काम पूरा कराकर विभाग को हैंडओवर करें। अर्थ एवं संख्या के उप निदेशक अमजद अली अंसारी के साथ पहुंचे कमिश्नर ने दोनों भवन परिसर में पौधरोपण कराने का निर्देश दिया। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में मुख्य मार्ग से प्रशासनिक भवन गेट तक बिजली के खंभों की संख्या बढ़ाने और उन पर प्रकाश की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रशासनिक भवन, एकेडमिक भवन, कंप्यूटर रूम, लाइब्रेरी और वाशरूम आदि का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने इंजीनियरिंग कॉलेज के दरवाजों में गैप पाया, मुख्य भवन के प्रशासनिक व एकेडमिक भवन के बीच आंगन में टाइल्स का एलाइनमेंट सही नहीं मिला। उन्होंने सीएंडडीएस के साइट इंजीनियर जेपी यादव को इसे तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें