फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा : कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे सीसी कैमरे

Thu, 15 Aug 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के किए जा रहे कड़े इंतजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा में कोई गड़बड़ी न हो, इसको लेकर अधिकारियों ने मंथन शुरू कर दिया है। 23 से 31 अगस्त के बीच 10 पाली में होने वाली परीक्षा के लिए चिह्नित किए गए केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर करीब 40 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक पाली में लगभग चार-चार हजार परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे।
आईजी आरके भारद्वाज ने बताया कि सीओ, थानेदार व चौकी प्रभारी अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे। क्राइम ब्रांच, एसओजी के साथ ही एसटीएफ की टीम भी सक्रिय रहेगी। सघन निगरानी के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसी कैमरे को पुलिस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाकर जोड़ने की तैयारी चल रही है। एक अधिकारी कंट्रोल रूम में बैठकर सभी परीक्षा केंद्रों पर चल रही गतिविधि को देखेंगे। यदि कहीं कोई गड़बड़ी नजर आई तो तुरंत कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि सिपाही भर्ती परीक्षा के सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी बस से निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। पिछली बार जिले में 22 केंद्रों पर परीक्षा हुई थी। इस बार नए मानकों के अनुरूप जिला मुख्यालय से 10 किमी के दायरे में स्थित राजकीय और सहायता प्राप्त कॉलेज और महाविद्यालयों को ही केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें